स्माइल फॉर आल, एस्पिरेशन एलाई और प्रयास पहल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण एवं मेंटरशिप श्रृंखला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
सत्र के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में एस्पिरेशन एलाई की फाउंडर अनन्या बिष्ट, मेंटर श्रेया चटर्जी, आईआईटी बनारस और सुबोध कुशवाहा, एक्साइज इंस्पेक्टर शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए करियर गोल्स, निरंतर मेहनत और आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया।
प्रशिक्षण का यह सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन यहाँ से मिला मार्गदर्शन हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत बुनियाद बनेगा। सभी प्रतिभागियों और मेंटर्स को हार्दिक बधाई!